Gangapar News: कोरांव के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में भूमि पूजन
गंगापार, अगस्त 14 -- Gangapar News: नगर पंचायत कोरांव के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में मुख्यमन्त्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत चेयरमैन ओमप्रकाश केशरी द्वारा भूमिपूजन किया गया। इस योजना के माध्यम से विद्यालय में आधुनिक बुनियादी ढांचा और बेहतर जनसुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे नौनिहालों को शिक्षा का एक उत्कृष्ट और सुलभ वातावरण मिल सके। इस अवसर पर चेयरमैन ने कहा कि शिक्षा के स्तर को सुधारना और शासकीय विद्यालयों को सर्वसुविधाजनक बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इस अवसर पर सभासद राजकुमार केशरी, सचिन केशरी, भाजपा नेता रामकृष्ण केशरी, प्रधानाचार्य शिवाकांत तिवारी, सुमित कुमार पाण्डेय, रामचन्द्र केशरी, प्रेम केशरी, रतन केशरी, ननकऊ केशरी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.