गंगापार, सितम्बर 4 -- Gangapar News: टोंस नदी का पानी अब नीचे खिसक रहा है, पानी के नीचे जाने से बाढ़ से घिरे लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को अवकाश के बावजूद स्थानीय प्रशासन व राजस्व टीम बाढ़ प्रभावित कोना, झड़ियाही, मई पताई, शाहपुर कला सहित विभिन्न गांवों में पहुंच लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की।

बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्य एसडीएम मेजा अजीत प्रताप सिंह नायब तहसीलदार नंदलाल के साथ सबसे पहले कोना गांव के बाढ़ शिविर गए, वहां पुड़ी सब्जी का पैकेट लोगों को उपलब्ध करवाया। नायब तहसीलदार कोना में नाव से बाढ़ प्रभावित घरों का जायजा लेने के बाद बताया कि कोना गांव में अब केवल शिवलाल निषाद के घर को छोड़ अन्य घरों में घुसा टोंस नदी का पानी नीचे खिसक चुका है। लगभग तीन फीट पानी नीचे गया है, उम्मीद है कि रात भर में शिवलाल के घर से पानी वापस चला ...