Gangapar News: कोटा पहाड़ पर अवैध खनन, एसडीएम से की शिकायत
गंगापार, सितम्बर 18 -- Gangapar News: बारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गोल्हैया के मजरा कोटा पहाड़ पर अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम बारा से किया है। क्षेत्र के कोटा पहाड़ पर वन विभाग,बंजर एवं ग्राम पंचायत की भूमि है।इस भूमि पर खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों रूपेश कुमार शुक्ला, हितेश तिवारी, त्रिलोकी नाथ तिवारी आदि ने एसडीएम बारा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि खनन माफिया सिलका सैंड का जबरन खनन कर रहे हैं। आरोप लगाया है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। एसडीएम बारा अर्पित कुमार ने बताया कि प्रकरण की जानकारी हुई है। शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.