Gangapar News: कॉलेज बना तालाब, घुटनों तक पानी में पहुंच रहे छात्र
गंगापार, सितम्बर 3 -- Gangapar News: सरस्वती देवी परमानंद सिन्हा इंटर कॉलेज कौड़िहार का पूरा परिसर इन दिनों तालाब में तब्दील हो गया है। लगातार बारिश के बाद विद्यालय परिसर में घुटनों तक पानी भर गया है। हालत यह है कि छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को इसी पानी के बीच से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है। परिसर के कई हिस्सों और कक्षों में पानी पहुंचने से पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। करीब 1600 विद्यार्थियों और शिक्षकों के सामने विद्यालय आने-जाने की समस्या खड़ी हो गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार त्रिपाठी के मुताबिक जलभराव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए 21 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज और बीडीओ कौड़िहार को पत्र दिया गया। इसके अगले दिन 22 अगस्त को जिलाधिकारी प्रयागराज और एसडीएम सोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.