Gangapar News: कैथवल पेट्रोल पंप के पास बाइक टक्कर में दो घायल
गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: खीरी थाना क्षेत्र के लेड़ियारी बाजार के समीप कैथवल पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमे गम्भीर एक को सीएचसी कोरांव के डॉक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहा उसकी हालत रविवार को भी नाजुक बनी हुई है। बहरैचा निवासी अखिलेश सिंह छपिया पुत्र शिवराज सिंह और मान सिंह पुत्र चंद्र पाल सिंह की बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक नारीबारी रोड की तरफ से आ रही थी, जबकि दूसरी बाइक कोरांव रोड की तरफ पहुंची थी। हादसे की सूचना पर खीरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी कोरांव में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.