Gangapar News: कैंप में दिव्यांग बच्चों का बनाया गया प्रमाण पत्र
गंगापार, जुलाई 31 -- Gangapar News: विकास खण्ड बहरिया के बीआरसी सिकंदरा के सभागार में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के यूडीआईडी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने संबंधित मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी लाल जी शर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया। चिकित्सकों की टीम में डॉ श्याम कन्हैया नेत्र सर्जन, आयुष श्रीवास्तव, ऑर्थो नवीन वर्मा द्वारा असेसमेंट कर 15 बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। स्पेशल एजुकेटर राजेश कुमार मिश्र, पूनम पांडे, धीरेन्द्र कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव एवं राजेंद्र कुमार यादव द्वारा सहयोग किया गया। कैंप में 55 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों की समय पर पहचान का निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.