गंगापार, अगस्त 22 -- Gangapar News: विकास खंड जसरा के श्री केदारनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटंगिया में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण भारी जलभराव हो गया है। भरे पानी से होकर बच्चों का आना जाना हो रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय के सामने नाली न बनी होने से आस-पास के घरों का सारा बरसाती पानी विद्यालय के मैदान में भर रहा है। विद्यालय का मैदान पूरी तरह तालाब बन चुका है। छोटे-छोटे छात्र जान जोखिम में डालकर इसी पानी से होकर जाने को मजबूर हैं। वहीं बच्चे फिसलकर चोटिल होने व जहरीले जीवों का भी डर बना हुआ है। प्रधानाचार्य अविनाश त्रिपाठी ने खंड विकास अधिकारी जसरा को पत्र लिखकर जल निकास व प्रवेश द्वार पर सड़क बनवाने व जल निकासी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...