गंगापार, जुलाई 2 -- Gangapar News: पकरी सेवार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ के चौथे दिन भागवत कथा सुनने वालों की भारी भीड़ हुई। इस अवसर पर कथा व्यास आचार्य हरे कृष्ण पांडेय ने कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कहा कि सभी पुराणों में भागवत कथा का अलग ही महत्व है, इस कथा को सुनने से मानव को मोक्ष की प्राप्ति होती है, प्रत्येक मनुष्य का अंतिम लक्ष्य प्रभु की प्राप्ति करना होता है। इस मौके पर सरस्वती देवी पत्नी रमाकांत द्विवेदी ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर कथा श्रवण किया। कथा में अधिवक्ता कैलाश चंद्र द्विवेदी व ऋतिक द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...