गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। बदले मौसम के मिजाज के मद्देनजर जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने किसानों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने किसानों से मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने और मौसम अनुकूल होने पर ही कृषि कार्य करने की अपील की है।कहा कि जिन खेतों में धान, मक्का, अरहर एवं अन्य खरीफ फसलें पककर तैयार हो चुकी हैं, उनकी मौसम अनुकूल होने पर शीघ्र कटाई एवं मड़ाई सुनिश्चित करें। कटी हुई फसल को खेतों में खुले स्थान पर न छोड़ें तथा सुरक्षित और ऊंचे स्थान पर रखें। खलिहान में रखे अनाज एवं भूसे को तिरपाल से ढककर सुरक्षित करें। यह भी पढ़ें- Gangapar News: फसलों की क्षति का वीडियो, फोटो रखें खेतों में जलभराव होने पर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करें। बारिश से गिरी फसलों को मौसम साफ होने पर अच्छी त...