Gangapar News: कूड़े की दुर्गंध और अर्धनिर्मित नाली से लोग परेशान
गंगापार, जुलाई 8 -- Gangapar News: एक तरफ कूड़े का ढेर और दूसरी तरफ अर्ध निर्मित नाली लोगों के लिए मुसीबत का पर्याय बन गई है। लोग कूड़े के सड़ांध और नाली के गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। उरुवा ब्लाक के ठीक पीछे तहसील रोड पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण कूड़े के ढेर से निकल रही दुर्गंध से राहगीर सहित पास-पड़ोस के लोग परेशान है। वहीं दूसरी तरफ इसी सड़क पर उरुवा से गोसौरा खुर्द के बीच बनी अर्ध निर्मित नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों को कूड़े के सड़ांध और नाबदान के दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.