Gangapar News: कुत्ते को बचाने में डिवाइडर से भिड़ी बाइक, एक की मौत
गंगापार, जुलाई 28 -- Gangapar News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। हबूसामोड़ के पास कुत्ते को बचाने में बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे उस पर सवार फूलपुर के एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना सोमवार देर रात हुई।फूलपुर नगर पंचायत के पुरानी फाटक, अच्छई का पूरा निवासी कपिल गुप्ता का 22 वर्षीय बेटा शनि, सुभाष गुप्ता का 28 वर्षीय बेटा राजीव गुप्ता उर्फ़ अप्पू और कल्लू का 25 वर्षीय बेटा अरुण(25) सोमवार देर शाम किसी कार्य से एक ही बाइक से सरायइनायत गए हुए थे। वापसी में लगभग दो बजे भोर में जब इनकी बाइक सरायइनायत थाना अंतर्गत सहसों-हनुमानगंज मार्ग के हबूसा मोड़ पर पहुंची थी तभी रास्ते में एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ गई जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल झूंसी के एक निजी अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.