गंगापार, सितम्बर 10 -- Gangapar News: बारिश के बाद धान की फसल में यूरिया खाद की जरूरत बढ़ गई है। ऐसे में करछना क्षेत्र की कुछ साधन सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध है, जबकि कई समितियों पर खाद नदारद होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वीरपुर, सिटकहिया और पथरहिया समेत कुछ समितियों पर इन दिनों यूरिया का वितरण किया जा रहा है। किसान अपनी जरूरत के मुताबिक समितियों से खाद खरीद रहे हैं। पथरहिया समिति पर डीएपी भी उपलब्ध बताई जा रही है। किसानों के मुताबिक रोकड़ी समिति पर करीब पखवारे भर पहले यूरिया मिली थी। इसके बाद दोबारा खाद की उपलब्धता नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कहीं यूरिया तो कहीं डीएपी-एनपीके का टोटा समितियों पर यूरिया 270 रुपये और डीएपी 1350 रुपये में मिल रही है। वहीं, खुले बाजार की निजी दुकानों पर यूरिया 280 से 290 रुपय...