गंगापार, अगस्त 3 -- Gangapar News: क्षेत्र के कुंदौरा धाम में सोमवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर परिसर के बाहर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने घंटों इंतजार के बाद दर्शन-पूजन कर भगवान से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। सावन के कारण दूर-दराज के गांवों और आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुंदौरा धाम पहुंचे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। यह भी पढ़ें- महाहर धाम में उमड़े आस्थावान श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और स्...