Gangapar News: कुंए में कूदकर विवाहिता ने दी जान
गंगापार, अगस्त 9 -- Gangapar News: क्षेत्र के पुरवा खास गांव में रविवार सुबह एक महिला ने कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुरवा खास निवासी अजय भारतीया मुंबई में रहकर काम करते हैं। घर पर उनकी पत्नी 28 वर्षीय रविता अपने दो छोटे बच्चों के साथ रहती है। रविवार सुबह किसी बात को लेकर रबिता ने घर के बाहर स्थित कुंए में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल रामपुर पुलिस चौकी पर सूचना दी।
पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सचिन देव वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कुंए में उतरकर शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन अंदर जहरीली गैस होने की जानकारी पर उन्हें तुरंत बाहर निकलना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.