गंगापार, अगस्त 7 -- Gangapar News: जलभराव और कीचड़ की समस्या से जूझ रहा है। लगातार सड़क पर पानी जमा रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें रोजाना कीचड़ और गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। वहीं स्टेशन रोड से अस्पताल, बैंक और मुख्य चौराहे तक आवागमन भी बाधित हो गया है। मऊआइमा नगर पंचायत थाना पड़ाव रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते सड़क पर जमा गंदे पानी और कीचड़ के चलते दोपहिया वाहन चालकों तथा ई-रिक्शा चालकों को काफी परेशानी हो रही है। फिसलन के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: मुक्तिधाम मार्ग पर फैला कीचड़, राहगीर परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। निर्माण स्थल के आसपास पर्याप्त वैकल्पिक ...