Gangapar News: किसान महोत्सव में जुटेंगे कृषि विशेषज्ञ
गंगापार, नवम्बर 2 -- Gangapar News: स्थानीय भागीरथी गार्डेन में गुरुवार को कई कृषि विशेषज्ञ क्षेत्र के जागरूक किसानों के बीच उन्नत खेती की जानकारी साझा करेंगे। इसको लेकर आयोजको द्वारा तेजी से तैयारिया की जा रही हैं। किसान महोत्सव समिति के आयोजको ने बताया कि यह आयोजन किसानो के सम्मान, कृषि जागरूकता, युवाओं एवं मातृशक्ति की सहभागिता के साथ कृषि प्रदर्शनी, कृषि विशेषज्ञो के मार्गदर्शन, कृषि संगोष्ठी, आधुनिक कृषि एव नई तकनीकों की जानकारी देने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सम्पन्न होगा। कार्यक्रम उद्घाटन कार्यक्रम के संरक्षक बृज लाल सिंह तथा मंच संचालन पवन कुमार सिंह द्वारा किया जाएगा। संयोजक रेखा सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजमणि कोल भी मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.