गंगापार, सितम्बर 15 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के पिपरियापुर उल्दा गांव में मंगलवार सुबह खेत गए किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पिपरियापुर उल्दा निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र कुमार यादव मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपने खेत गए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि घटना की जानकारी करीब 11:45 बजे डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद उपनिरीक्षक जैकी गोंड पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्...