गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: इलाके के नहर ददौली तिराहे पर शनिवार सुबह खोवा बेचने सोरांव मंडी जा रहे वृद्ध की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़ कर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देते हुए जाम हटवाया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। सोरांव थाना क्षेत्र के रामनगर उमरी चकबाजी निवासी 65 वर्षीय राम सजीवन यादव पुत्र स्व बैजनाथ यादव सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से खोवा साइकिल में बांधकर पैदल सोरांव मंडी में बेचने जा रहे थे। नहर ददौली तिराहे पर अचानक आए डंपर ने टक्कर मारने हुए पहिया सीने पर चढ़ने से राम सजीवन की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । चौराहे पर खड़े गांव के लोगों ने दौड़ाया तो चालक गाड़...