Gangapar News: किसान के खेत से गुजरी लाइन, टूट कर गिर रहा तार
गंगापार, सितम्बर 28 -- Gangapar News: छतवा गांव निवासी अशोक कुमार सिंह के खेत से गांव को पहुंची बिजली के तार जर्जर हैं, जो अक्सर टूट कर खेत में गिरता रहता है। इसकी शिकायत कई बार बिजौरा उपकेन्द्र के अवर अभियंता व सहायक अभियंता से कर रखी है, लेकिन खराब पोल व बिजली को तार अभी तक हटाया नहीं जा सका। सोमवार को भी अशोक कुमार इस बिजली पोल व तार को हटाए जानें के लिए जेई मांगेराम को पत्र देकर शिकायत दूर करने को कहा। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों को जाने वाली लाइन जर्जर तारों के सहारे हो रही है। लाखों करोड़ों खर्च के बाद बिजली व्यवस्था जस की जस चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.