Gangapar News: किसानों के विरोध से नहीं हो सकी जमीन की नाप
गंगापार, जुलाई 4 -- Gangapar News: अपरजिलाधिकारी नमामि गंगे के निर्देश पर रविवार को मेजा की राजस्व टीम पकरी सेवार में नवनिर्मित हो रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंच गई। नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल की अगुवाई में पहुंची टीम को स्थानीय किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। नव निर्मित हो रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सटे किसानों के खेत हैं, इन किसानों का आरोप है कि नापजोख गलत तरीके से की जा रही है, जिससे उनके खेत का रकबा कम हो रहा है। किसानों की बात सुन नायब तहसीलदार ने कहा कि जिस किसान की जमीन का रकबा कम हो रहा है, वह किसान राजस्व टीम से अपनी जमीन की नाप करवा सकता है। उन्हें तो सिर्फ साढ़े तीन एकड़ की नापकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए देना है।
किसानों का विरोध वाटर ट्रींटमेंट प्लांट की बाउंड्रीवाल के लिए हो रही जमीन की नाप की बात सुन सेवार गांव के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.