गंगापार, अक्टूबर 8 -- आंधी-बारिश से धान और पेड़ों को नुकसान Gangapar News: बुधवार शाम अचानक तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं के कारण खेतों में तैयार धान की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। रुदापुर के किसान आशुतोष तिवारी,सिंगरामऊ के किसान राधेश्याम पांडेय ने बताया कि दस बीघे तैयार धान की फसल गिरी ही नहीं चक्रवातीय तूफान से उलझ गई है। किसानो ने बताया कि फसल पककर तैयार थी और जल्द ही कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन आंधी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। उक्त गांव के उमाकांत पांडेय, देवदत्त मिश्रा, केशव दिवेदी आदि की फसल गिर गई है वहीं जय कुमार मिश्रा, जय कृष्ण पांडेय, संदीप दुबे ने बताया कि दर्जनों पेड़ तो केवल सड़क पर गिरे है कही कही कमोवेश पूरी बाग साफ हो गई है। आंधी इतनी ते...