गंगापार, अक्टूबर 14 -- Gangapar News: क्षेत्र के सरंगापुर गांव से होकर गुजर रही रिंग रोड परियोजना में गांव के किसानों ने भूमि अधिग्रहण उचित तरीके से नहीं करने और उचित मुआवजा न दिए जाने की बात कही है। इस संदर्भ में किसानों में उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया है। क्षेत्रीय किसानों की इन्हीं समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और जिला श्रम एवं निर्माण सहकारी संघ के उपाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, चाका मंडल की मंत्री रीता त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं के निराकरण किये जाने की मांग की है। अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि किसी भी तरह से किसानों के हितों की अनदेखी नहीं करने दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...