Gangapar News: किसानों की फसल बर्बाद कर रहे वन्य जीव
गंगापार, सितम्बर 20 -- Gangapar News: तरहार के विभिन्न गांवों में वन्य जीवों व छुट्टा पशुओं ने किसानों का नींद हराम कर रखी है। किसान इन वन्य जीवों तथा अवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए रतजगा कर रहे हैं।
फसल को नुकसान बारा दशरथपुर गांव के किसान लाल बहादुर यादव, भूईपारा गांव के किसान कमलाशंकर मिश्र, रैपुरा गांव के रमाशंकर सहित कई किसानों ने बताया कि जंगली सुअरों व नीलगायों की वजह से लहलहाती फसल को नुकसान पहुंच रहा है। बारा दशरथपुर के कई किसानों ने बताया कि मोथा घास की जड़ खाने के चक्कर में जंगली सुअर फसलों को नष्ट कर दें रहे हैं। एक दशक पहले जंगली सुअरों की संख्या इक्का-दुक्का हुआ करती थी, अब इनकी संख्या सैकड़ों में पहुंच गई है, दिन ढलने के बाद जंगलों से निकल खेतों में पहुंच सब्जी सहित अन्य फसलों को रौंद दे रहे हैं।
छुट्टा पशुओं की समस्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.