Gangapar News: किसानों की डूबी धान की फसल बचाने को दिन-रात धरना
गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: सरस्वतीपुर उर्फ कौड़िहार में जलभराव से डूबी धान की फसल बचाने के लिए युवा विकास पार्टी का दिन-रात धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों की हजारों बीघा धान की फसल पर मंडरा रहे बर्बादी के खतरे के बीच धरने के दबाव में सिंचाई विभाग भी हरकत में आया है। विभाग ने नाले पर अवैध निर्माण के आरोप में ग्राम प्रधान कौड़िहार रवि केसरवानी समेत चार लोगों को नोटिस जारी किया है। किसानों का कहना है कि खेतों से जल्द पानी नहीं निकला तो उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद हो जाएगी। युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने बुधवार को किसानों की समस्या को लेकर कौड़िहार में धरना शुरू किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों को कई बार अवगत करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.