गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: कौड़िहार क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे किसानों की परेशानी को लेकर युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने उपजिलाधिकारी सोरांव को पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने नाले पर हुए अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटवाकर जलनिकासी बहाल कराने की मांग उठाई है। पत्र में उन्होंने कहा है कि हजारों बीघा धान की फसल को बचाने के लिए किसान पिछले 25 दिनों से दिन-रात धरने पर बैठे हैं। खेतों में पानी भरा होने के कारण किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद होने के कगार पर है। धरने का नेतृत्व कर रहे संजीव कुमार ने कहा कि दीपावली का पर्व रविवार को है, ऐसे में किसानों को उनकी फसल बचाने की उम्मीद प्रशासन से है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...