गंगापार, अगस्त 24 -- Gangapar News: नगर पंचायत के आजमपुर ईदगाह पार्क के समीप स्थित पक्का तालाब में रविवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। शाम को घर से तालाब की ओर गया किशोर लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद देर रात उसका शव तालाब से बरामद किया गया। मऊआइमा स्टेशन रोड निवासी 15 वर्षीय मोहम्मद मुदस्सिर पुत्र मोहम्मद हारुन कक्षा सात का छात्र था। परिवार में उसके दो भाई और दो बहनें हैं। किशोर शाम चार बजे के आसपास तालाब के पास दिखाई दिया था। शाम लगभग सात बजे परिजनों को उसके लापता होने की जानकारी मिली। इसके बाद तलाश शुरू की गई। तालाब के पास एक पेड़ के नीचे उसकी चप्पल और टी-शर्ट मिला। यह भी पढ़ें- Sambhal News: तालाब में नहाते समय हाथ से छूटी भैंस की पूंछ, डूबकर किशोर की मौत इससे परिजनों और स्थानीय लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद तालाब में खोजबीन श...