गंगापार, सितम्बर 17 -- Gangapar News: थाना बहरिया क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को उसी गांव का युवक बहला फुसला कर भगा ले गया था। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उसी गांव का युवक अपने पड़ोस की किशोरी को बहला-फसलाकर दो दिन पूर्व भगा ले गया था। किशोरी के परिजन संभावित जगहों पर खोजबीन करने के बाद जब कही पता नही चला तो थकहार कर किशोरी के पिता ने लिखित नामजद तहरीर बहरिया थाने में दी। तहरीर के आधार पर बहरिया पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गयी। पुलिस के दबाव देने पर किशोरी स्वयं थाने पर हाजिर हो गयी। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप थानाध्यक्ष बहरिया मानवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...