Gangapar News: किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
गंगापार, अगस्त 9 -- Gangapar News: उतरांव थाना क्षेत्र में किशोरी को शादी का झांसा देकर अपहरण करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को सैदाबाद स्टेशन तिराहा भदवा के पास से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष उतरांव विनय कुमार सिंह के अनुसार आरोपी के उपर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में मकसूदना गांव निवासी प्रमोद कुमार उर्फ गोपाली 19 पुत्र राजेंद्र को नामजद आरोपी बनाया गया था। रविवार को उतरांव पुलिस को उसके सैदाबाद स्टेशन तिराहा भदवा के पास मौजूद होने की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी प्रमोद कुमार उर्फ गोपाली को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.