Gangapar News: कार-बाइक की भिड़ंत में अधेड़ की हालत गंभीर
गंगापार, जुलाई 19 -- Gangapar News: थाना शंकरगढ़ पुलिस चौकी नारीबारी अंतर्गत नारीबारी सब्जी मंडी के सामने प्रयागराज की ओर से आ रही कार ने बाइक चालक को सामने से टक्कर मार दिया जिससे बाइक चालक घायल हो गया। 55 वर्षीय रवि श्रीवास्तव उर्फ अक्षैवर निवासी सुरवल चंदेल नारीबारी, शनिवार रात लगभग 10 बजे बाइक से प्रयागराज की ओर जा रहा था जैसे ही वह सब्जी मंडी के सामने पहुंचा कि प्रयागराज की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई, जिससे अक्षैवर सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। सूचना मिलते ही नारीबारी पुलिस मौके पर पहुंच घायल अक्षैवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ भेजा, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेजा, जहां इलाज चल रहा है। रवी (अक्षैवर) नारीबारी चौराहे पर फल की दुकान में फल बेचने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.