गंगापार, अगस्त 12 -- Gangapar News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा-गौहानी मार्ग पर क्षेत्र के कूड़ी गांव में एक मारुति कार ने टैक्सी सवार को टक्कर मार दिया। इसमें टैक्सी सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर बारा पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है।बारा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कूड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र जवाहर लाल बुधवार दोपहर अप्पे से गौहानी की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि एक युवक का पैर बाहर निकला था। कार ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर से वह बाहर गिर गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। युवक की रास्ते में सामने परिजन वहां की शराब की दुकान बंद कराने की मांग कर...