Gangapar News: कार की टक्कर से ई रिक्शा पलटा, एक की मौत
गंगापार, अक्टूबर 23 -- Gangapar News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर कार की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया व कार खंदक में चली गई जिससे उनमें सवार दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी फूलपुर ले जाया गया जहां से चार को एसआरएन रेफर कर दिया गया। उनमें से एक की मौत रास्ते में हो गई।जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना अंतर्गत पडुआ बेलवार गांव निवासी प्रेमा देवी (65) पत्नी कल्पनाथ मौर्य अपने परिजनों ज्ञान चंद्र, ऊषा देवी, सुमित्रा देवी व इंदुमती के साथ गुरुवार को फूलपुर कोतवाली अंतर्गत नगरिया गांव के लाल बहादुर के घर स्थित मायके में जन्मदिवस समारोह में सहभाग करने आई थी। समारोह समाप्ति के बाद शुक्रवार सभी लोग ई रिक्शा से घर वापस लौट रहे थे। रिक्शा ज्ञान चंद्र चला रहे थे। सुबह नौ बजे यह लोग प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर बेल्हाबां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.