Gangapar News: कार का दरवाजा खुलने से बाइक सवार घायल, कार चालक पर केस
गंगापार, अक्टूबर 29 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर आंधी गांव के पास सड़क किनारे खड़ी कार का दरवाजा अचानक खुलने से बाइक सवार राजकुमार यादव घायल हो गए। आरोप है कि हादसे के बाद कार चालक उनके पैर पर पहिया चढ़ाते हुए मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत लक्षन चौकठा गांव निवासी राजबहादुर यादव के अनुसार 25 अक्तूबर की रात उनका भाई राजकुमार आंधी बाजार से दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। आंधी गांव स्थित पानी की टंकी के पास सड़क किनारे खड़ी कार का दरवाजा अचानक खुलने से वह बाइक समेत गिरकर घायल हो गया। आरोप है कि इसी दौरान कार चालक उनके पैर पर पहिया चढ़ाकर भाग गया। घायल का वाराणसी में इलाज चल रहा है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.