गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: नारीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरवल सहनी कट स्थित पेट्रोल पंप के सामने सोमवार शाम पांच बजे प्रयागराज की ओर सें आ रही कार आर्टिगा और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइकसवार दो युवक घायल हो गए।प्रदुम मांझी पुत्र लल्लू मांझी निवासी चदई खटिया थाना सोहागी मध्य प्रदेश अपने जीजा के छोटे भाई सत्यदेव निवासी राजापुर चिल्ला थाना सोहागी के साथ पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने गए थे। इसके बाद सुरवल सहनी कट पर सड़क पार कर रहे थे। इसीबीच प्रयागराज की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। बाइकसवार दोनों घायल हो गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज नारीबारी अमित कुमार मौके पर पहुंच घायलों को नारीबारी के निजी अस्पताल मे इलाज के लिए ले गए जहां सत्यदेव डॉक्टर ने प्रयागराज के ...