गंगापार, सितम्बर 3 -- Gangapar News: आईजीयुएम एकेडमी कौंधियारा में गुरुवार को जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। श्रीकृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बाल कलाकारों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में हांडी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया और मटकी फोड़कर खुशी मनाई। गीत, नृत्य समेत विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर प्रिंसिपल सुहानी तिवारी ने बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जन्माष्टमी उत्सव में बच्चों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग, दही हांड...