Gangapar News: काजू की मिठाई और नकदी पार की
गंगापार, जुलाई 23 -- Gangapar News: मेजारोड व सिरसा में एक के बाद एक हो रही चोरियों से दुकानदारों की नींद हराम हो गई है। मेजारोड में मिठाई की दुकान चलाने वाले रामबाबू गुप्ता ने बताया कि रोज की तरह जब वह बुधवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए तो छत के रास्ते से चोर दुकान में पहुंच बाक्स में रखा नकदी व मिठाई उठा ले गए। इसी रात को बाबा स्वीट हाउस में पहुंचे चोर जाली हटाकर काजू की मिठाई व बाक्स में रखा दुकानदारी का पैसा उठा ले गए। बाजार के लोगों को कहना है कि बाजार में नशेड़ियों की संख्या अधिक हो गई है, जिससे इस प्रकार की घटनाएं आम हो गई हैं। पुलिस चौकी मेजारोड के अन्तर्गत सोरांव गांव में घर के सामने रखी बाइक चोर उठा ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.