Gangapar News: कांशीराम के साथी सुग्रीव पासी को बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
गंगापार, नवम्बर 3 -- Gangapar News: गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय सुग्रीव पासी के कांटी स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय पासी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक समर्पित और जमीनी कार्यकर्ता को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि सुग्रीव पासी ने जीवन पर्यंत बहुजन आंदोलन को मजबूत करने के लिए काम किया और कभी भी पद या लालच की परवाह नहीं की। ऐसे कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार को आश्वस्त किया कि पार्टी हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है। इस दौरान बसपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.