गंगापार, सितम्बर 10 -- Gangapar News: विकासखंड श्रृंग्वेरपुर और कौड़िहार की कई साधन सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसी समिति पर यूरिया की कमी है तो कहीं एनपीके अथवा डीएपी खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है। इससे किसान अपनी जरूरत के मुताबिक खाद के लिए समितियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। डहरपुर उर्फ बांधपुर साधन सहकारी समिति के सचिव राम बाबू त्रिपाठी ने बताया कि समिति पर फिलहाल यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध है, जबकि एनपीके के लिए विभाग को डिमांड भेजी जा चुकी है। आपूर्ति होते ही किसानों को एनपीके उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों का कहना है कि इस समय फसलों में खाद की जरूरत बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: तीन समितियों को छोड़कर, पांच समितियों में यूरिया उपलब्ध ऐसे में समितियों पर मांग के अनुरूप स...