गंगापार, अगस्त 9 -- Gangapar News: श्रावण मास के पावन अवसर पर जारी कस्बे के श्री बड़े हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार से श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ होगा। आयोजक राधा माधव भक्त मंडली एवं व्यापारी मंडल जारी बाजार की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम बाबा बालक दास के सानिध्य में संपन्न होगा। कथा के शुभारंभ से पूर्व सुबह नौ बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कलश यात्रा के बाद दोपहर तीन बजे से शिव महापुराण कथा शुरू होगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...