Gangapar News: कर्णावती, बेलन नदी और देवरी जलाशय उफनाए
गंगापार, अगस्त 18 -- Gangapar News: मूसलाधार बारिश होने से खेत और सड़कें डूब गईं। तमाम लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। जलभराव होने से विभिन्न गांवों का संपर्क टूट गया। कर्णावती, बेलन नदी तथा देवरी जलाशय ने समूचे मांडा क्षेत्र में कहर बरपाया। तमाम मुख्य मार्ग भी बरसाती पानी से डूब गये। सोमवार पूरी रात मांडा क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से नदी, नाले, तालाब उफना गए। विभिन्न गांवों में पानी भर जाने से तमाम किसानों की सब्जियां नष्ट हो गईं। जगह-जगह तार टूटने से गांवों की बिजली भी गुल हो गई। मांडा क्षेत्र के बरहा कला, सेमरी, दोहथा, बदौआ, फचकरा, राजापुर, कटका, सिकरा, कोसड़ा कला आदि तमाम गांव कर्णावती व बेलन नदी के कहर से जलमग्न हो गए। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कवाल से काटका मार्ग जलमग्न, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन बरहा कला ग्राम पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.