Gangapar News: करमा नैनी मार्ग पर गड्ढों से आवागमन में परेशानी
गंगापार, अगस्त 11 -- Gangapar News: करमा, हिन्दुस्तान संवाद करमा से नैनी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जगह जगह गड्ढे हो जाने से लोगों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।करमा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के विद्यार्थी, मजदूर, व्यापारी, नौकरी करने वाले लोग इसी मार्ग से नैनी व शहर जाते हैं। छिंवकी रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज बन जाने से इस मार्ग की उपयोगिता और बढ़ गई। इस मार्ग पर साइकिल, दोपहिया वाहन, चारपहिया वाहनों के अलावा बालू व गिट्टी लदे बड़े ट्रक चलते हैं जिससे रास्ता खराब हो गया है। नीबी गांव के पास रेलवे लाइन के नीचे सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसमे पानी भरा होने से लोगों को गड्ढे का अंदाजा नहीं हो पाता जिससे वे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। सड़क की पटरी न बनाये जाने से भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बलापुर के समाजसेवी अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.