Gangapar News: करछना लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने अनूप त्रिपाठी
गंगापार, अगस्त 2 -- Gangapar News: तहसील करछना में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थानीय कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर हुए मुकाबले में अनूप त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आकाश कुमार को तीन मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। अनूप को 28 जबकि आकाश को 25 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही समर्थक लेखपालों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यकारिणी के अन्य पदों पर सुमित कुमार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), संदीप कुमार (कनिष्ठ उपाध्यक्ष), आशुतोष सिंह (मंत्री), अवनेंद्र कुमार (उप मंत्री), सौम्या पांडेय (कोषाध्यक्ष) और कोमल कुशवाहा (लेखा परीक्षक) निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए लेखपालों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और राजस्व कार्यों के पारदर्शी व त्वरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.