Gangapar News: करछना तहसील में छत का प्लास्टर गिरने से मचा हड़कंप
गंगापार, अगस्त 7 -- Gangapar News: करछना तहसील परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय की जर्जर इमारत शुक्रवार को एक बार फिर खतरे का सबब बन गई। दोपहर में छत का प्लास्टर अचानक गिरने से एक कर्मचारी घायल हो गया। घटना के बाद कर्मचारियों में दहशत फैल गई और भवन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए। तहसील परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। प्लास्टर कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी ज्ञानचंद्र द्विवेदी के सिर पर गिरा, जिससे वह घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Roorki News: उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भवन की दीवार का एक हिस्सा टूटा सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया। बताया जा रहा है कि उप निबंधक कार्यालय का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.