Gangapar News: करछना-जारी मार्ग पर गिरा पेड़, ठप रहा आवागमन
गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: करछना-जारी मार्ग पर सहलोलवा गांव के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे अचानक पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चों को साइकिलें उठाकर पेड़ के ऊपर से गुजरना पड़ा। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने का काम शुरू किया। वन विभाग के महेंद्र भारतीय ने बताया कि पेड़ काफी पुराना और जर्जर था, जिसके चलते वह गिर गया। करीब एक घंटे तक मार्ग बाधित रहा। दोपहर दो बजे के बाद पेड़ हटाए जाने पर यातायात सुचारू हो सका। यह भी पढ़ें- Buxar News: सिद्धनाथ घाट मुख्य सड़क पर गिरा पेड़ की टहनी, आवागमन बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.