गंगापार, सितम्बर 22 -- Gangapar News: सोरों, हिन्दुस्तान संवाद। शारदा सहायक खंड-39 के करकोली माइनर में लंबे समय से उगी झाड़-झंखाड़ के कारण नहर का अस्तित्व तक दिखाई नहीं दे रहा है। सफाई के अभाव में माइनर जगह-जगह झाड़ियों और वनस्पतियों से पट गई है, जिससे पानी का प्रवाह बाधित हो गया है। नहर में पानी नहीं आने से मीरपुर, सिंधौरा, हसनपुर, रस्तीपुर समेत आसपास के गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने संबंधित अधिकारियों से करकोली माइनर की सफाई कराकर नहर में सुचारू रूप से पानी पहुंचाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...