गंगापार, जुलाई 20 -- Gangapar News: घास चरते हुए बकरी ट्रांसफॉर्मर के नीचे चली गयी, जिससे करंट की चपेट में आ गयी और उसकी मौत हो गयी। बहरिया थाना के जुगुनीडीह गांव निवासी मुरली उर्फ मट्टर शनिवार शाम को भडोखर में बकरी चरा रहा था। बकरी चरते हुए ट्रांसफार्मर के नीचे चली गयी, जिसके कारण वह करंट की चपेट में आ गयी और उसकी मौत हो गयी। मुरली ने बहरिया थाने में तहरीर देकर बिजली बिभाग पर कार्रवाई की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...