Gangapar News: करंट की जद में आने से गाय की मौत
गंगापार, जुलाई 17 -- Gangapar News: शुक्रवार दोपहर एक बजे के लगभग उपड़ौरा के लोहारी गांव में उस समय हड़कम्प की स्थिति हो गई जब दुधारू गाय घास के चक्कर में सड़क पर जा रही गाय बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने तड़पती गाय को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बरसात होने के कारण गाय के पास नहीं पहुंच सके। इस बात की जानकारी जैसे ही पशु पालक सत्यबीर यादव को हुई तो वह परेशान हो गए। सत्यबीर ने बताया कि जर्जर बिजली तारों से हो रही बिजली सप्लाई से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। यदि समय रहते बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली तारों की कसाई, खिंचाई का कार्य कर लें, ऐसी घटना होने से रोका जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.