Gangapar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
गंगापार, जुलाई 18 -- Gangapar News: शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पूरेभट्टू गांव में शुक्रवार को करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पूरेभट्टू निवासी 42 वर्षीय कमलेश मिश्रा पुत्र चंद्रशेखर मिश्रा शुक्रवार को अपने घर पर थे। इसी दौरान उन्होंने पास में रखा स्टैंड पंखा घुमाने के लिए जैसे ही उसे हाथ लगाया, पंखे में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। करंट का तेज झटका लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सरिता मिश्रा, मां तथा तीन पुत्रों अंजनी, आदित्य और देव को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.