Gangapar News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: इलाके के गदियानी गांव में करंट की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना मामले को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। मऊआइमा थाना क्षेत्र के गदियानी निवासिनी 34 वर्षीय कंचन रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके सकरामऊ गई थी। रविवार की शाम रिमझिम के बरसात के बीच मायके से अपने ससुराल पहुंची। चूड़ी व अन्य आभूषण उतारकर आलमारी में रखने गई कि अचानक करंट की चपेट में आ गई। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना मामले को लेकर एक बेटे, तीन बेटियों पति समेत अन्य परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.