गंगापार, अक्टूबर 29 -- Gangapar News: लेड़ियारी, हिन्दुस्तान संवाद। खीरी थाना क्षेत्र के टौंगा कला गांव में एक दबंग की गुंडागर्दी का मामला प्रकाश में आया है, जहां मामूली विवाद को लेकर दबंग द्वारा एक बुजुर्ग के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया, बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई।टौंगा कला निवासी हरदेव प्रसाद पुत्र शिव धनी चौहान ने पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज को शिकायती पत्र में बताया है कि उसके गांव का ही भईलाल पाल पुत्र राम खेलावन पाल घर के हैंडपंप पर पानी भरने आता है और अक्सर गंदगी फैला देता है, गंदगी न करने को कहा गया तो नाराज होकर पिछले 11 अगस्त की रात लगभग 8 बजे भाईलाल पाल गाली-गलौज करते हुए उसके घर में जबरन घुस आया, और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नाली के विवाद में बुजुर्ग म...