Gangapar News: कमला पंप कैनाल की पुलिया निर्माण में देरी से बढ़ी हैरानी
गंगापार, जुलाई 24 -- Gangapar News: लालापुर से वाया अमिलिया तरहार होते हुए घूरपुर को निकले मार्ग पर पड़ने वाले पंप कैनाल की पुलिया को विगत दो माह पूर्व से नव निर्माण के लिए तोड़ दिया गया है। दो माह से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी पुलिया का निर्माण पूरा न होने के चलते बारिश के समय यात्रियों खासकर स्कूल आने जाने वाले छात्र छात्राओं को कई किलोमीटर का सफर तय करने और अति सकरे पुलिया से और गड्ढा युक्त रास्ते से जान जोखिम में डालकर निकलने की मजबूरी बनी हुई है। पुलिया निर्माण में लगी कार्यदाई संस्था के लापरवाही पूर्ण रवैए से इलाके के लोगों में खासा रोष है। बताते चले कि लालापुर से अमिलिया तरहार होते हुए घूरपुर को पहुंचने वाले मार्ग पर लालापुर के भटपुरा गांव के समीप से गुजरी पंप कैनाल के ऊपर वर्षों पूर्व पुलिया का निर्माण कराया गया था। जो काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.